CBSE Class 12 Maths Exam 2026:आज यानी 9 मार्च 2026 को CBSE Board की Class 12 की Maths और Applied Maths की परीक्षा हुई। सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चली इस परीक्षा का लाखों बच्चों को बेसब्री से इंतज़ार था। कुछ students confident होकर निकले, कुछ थोड़े परेशान , लेकिन overall जो feedback आया है, वो काफी interesting है।
अगर आप खुद इस परीक्षा में बैठे थे, या घर पर किसी का इंतज़ार कर रहे थे , तो ये पूरी report आपके लिए ही है।
परीक्षा की बेसिक जानकारी, एक नज़र में
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा की तारीख | 9 मार्च 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक |
| कठिनाई स्तर | Moderate से Moderately Challenging |
| Class 12 Exam आखिरी तारीख | 9 अप्रैल 2026 |
पेपर कैसा था? Students और Teachers दोनों ने क्या कहा
परीक्षा खत्म होने के बाद जो बच्चे बाहर आए, उनके चेहरे पर मिले-जुले भाव थे। ज़्यादातर ने कहा कि paper लंबा था, ठीक-ठाक concepts clear थे तो attempt हो गया, लेकिन time management थोड़ा मुश्किल रहा। एक-दो sections में ऐसे questions थे जिन्होंने थोड़ा confuse किया।
Modern Public School की Principal का कहना है…
Delhi के Modern Public School, Shalimar Bagh की Principal Dr. Alka Kapur ने बताया कि पेपर का कठिनाई स्तर moderate से moderately challenging के बीच रहा। उनके मुताबिक paper की length और कुछ unexpected questions की वजह से students को थोड़ी दिक्कत ज़रूर हुई।
खास बात ये रही कि 3D Geometry से एक 5 marks का question आया जो NCERT textbook में directly cover नहीं था। वो question था line की equation का two-point form। Dr. Kapur ने बताया कि इससे कुछ students confuse हो गए। हालांकि उन्होंने साथ ये भी जोड़ा कि जिन बच्चों की concepts मज़बूत थीं और NCERT अच्छे से पढ़ी थी, उन्हें ज़्यादा परेशानी नहीं हुई।
GIIS Noida के Maths HOD का analysis
Global Indian International School (GIIS), Noida के Mathematics के Head of Department Akhilesh Kumar Tripathi की राय थोड़ी अलग थी। उन्होंने कहा कि overall paper balanced था और structure भी theek-thaak था।
Tripathi ji के अनुसार paper पाँच sections में था. Section A (Objective), Section B (2 marks), Section C (3 marks), Section D (5 marks) और Section E (Case Study, 4 marks)। ज़्यादातर questions NCERT pattern पर ही थे। लेकिन Sections A, B, C और D में कुछ ऐसे questions थे जिनके लिए सिर्फ formula याद होना काफी नहीं था, वहाँ सोचना भी पड़ा।
जो students अभी और exams देने वाले हैं, उनके लिए ज़रूरी बात
CBSE Class 12 की बाकी परीक्षाएं अभी चल रही हैं , ये 9 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगी। Board ने पहले ही notice दे दिया था कि सभी students exam centre पर सुबह 10 बजे तक पहुँच जाएं। Traffic, मौसम और दूरी, सब का ध्यान रखकर घर से निकलें।
Maths के paper से एक सबक तो यही मिला कि सिर्फ रटने से काम नहीं चलता। Concepts समझना ज़रूरी है। NCERT पढ़ो, लेकिन उससे आगे सोचने की भी आदत डालो।
Class 10 का Science Paper भी आज हुआ
आज सिर्फ Class 12 का ही नहीं, बल्कि Class 10 का Science Paper , और वो भी इसी समय यानी 10:30 से 1:30 बजे के बीच। Class 10 के exams कल यानी 10 मार्च को खत्म हो जाएंगे। इसलिए जो 10th के students हैं, उनके लिए ये आखिरी का वक्त है , पूरी तैयारी के साथ उतरें।
CBSE Maths का पेपर ना बहुत आसान था, ना बहुत मुश्किल। जिन्होंने seriously तैयारी की थी, वो निकाल लेंगे , इसमें कोई शक नहीं। और जिन्हें लगता है कि कुछ छूट गया, तो result आने तक खुद को unnecessary stress मत दो। Pradesh Bulletin की तरफ से सभी students को best of luck!