UPPSC APO Admit Card 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने यह एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 को जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या A-8/E-1/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना One Time Registration (OTR) नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
UPPSC APO Prelims Exam Date 2026
UPPSC APO प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी और इसका समय सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक तय किया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उस पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
किन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र
UPPSC APO प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के कुल 8 जिलों में आयोजित की जाएगी। इनमें
अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी शामिल हैं।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) के साथ उसकी फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी।
इन दस्तावेजों के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UPPSC APO Recruitment 2025 Selection Process
UPPSC APO भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
केवल वही उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 182 Assistant Prosecution Officer पदों को भरा जाएगा।
UPPSC APO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Candidate Corner सेक्शन में जाएं और Download Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP APO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना OTR नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और ताजा अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
RELATED NEWS