Renault India ने अपनी नई SUV Renault Duster 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है। नई Duster को कंपनी ने पूरी तरह नए RGM प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और इंजन तीनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।
यह SUV कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध है – Authentic, Evolution, Techno, Techno+, और Iconic।
Renault Duster 2026 प्री-बुकिंग और डिमांड
इस SUV की प्री-बुकिंग जनवरी 2026 में शुरू हुई थी, जिसमें ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कंपनी के मुताबिक करीब 91 प्रतिशत बुकिंग टर्बो वेरिएंट्स के लिए आई है।
वहीं, Duster का हाइब्रिड वर्जन, जो इस साल के अंत में लॉन्च होना है, पहले ही पूरी तरह बुक हो चुका है और फिलहाल उसके लिए नए ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं।
इंजन और पावरट्रेन
नई Renault Duster में दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।
पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है।
ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल, CVT ऑटोमैटिक और 6-स्पीड DCT विकल्प मिलते हैं।
इसके अलावा कंपनी ने पुष्टि की है कि इस साल के अंत तक एक 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी पेश किया जाएगा, जो केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
MUST READ- Renault Bridger SUV का कॉन्सेप्ट आया सामने, भारत में होगी लॉन्च
डिजाइन और एक्सटीरियर
नई Duster का डिजाइन पहले से ज्यादा मजबूत और मॉडर्न नजर आता है। इसमें LED हेडलैंप, LED DRLs और ग्रिल पर Duster की ब्रांडिंग दी गई है।
इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, ब्लैक क्लैडिंग, C-शेप LED टेल लाइट्स और LED लाइट बार जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही पीछे की तरफ रूफ स्पॉइलर और हाई माउंटेड स्टॉप लैंप भी दिया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स
SUV के अंदर ड्यूल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें
पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग, पावर्ड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और पावर्ड टेलगेट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड की सुविधा भी दी गई है।
मुकाबला किन गाड़ियों से
नई Renault Duster का मुकाबला भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी SUVs से होगा।
वारंटी और कीमत
कंपनी इस SUV के साथ 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है, जो इस सेगमेंट में खास मानी जा रही है।
वेरिएंट के हिसाब से कीमत इस प्रकार है:
-
Authentic – ₹10.49 लाख
-
Evolution – ₹11.69 लाख
-
Techno – ₹13.49 लाख
-
Techno+ – ₹15.29 लाख
-
Iconic – ₹16.99 लाख
Related News- Automobile