लखनऊ में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Lucknow LDA Flats 2026 के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) शहर में 4 नए अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहा है। इन परियोजनाओं में मिड-रेंज से लेकर लग्जरी तक हर बजट के फ्लैट शामिल होंगे, जिनकी कीमत 75 लाख रुपये से शुरू होकर 2.80 करोड़ रुपये तक जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स का निर्माण अगले 3 महीनों में शुरू होने की संभावना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
कुल 1000+ LDA Flats, अलग-अलग लोकेशन पर प्रोजेक्ट
इन योजनाओं के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब 1060 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। कुछ प्रोजेक्ट्स में पहले ही पंजीकरण और लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि बाकी में आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
एशबाग में ‘एशबाग स्क्वायर’ :हाईराइज लग्जरी LDA flats प्रोजेक्ट
एशबाग के मिल रोड पर बनने वाला यह प्रोजेक्ट 27 मंजिला टावर में तैयार होगा। यहां 3BHK + स्टडी फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
- क्षेत्रफल: 1900 वर्गफीट
- कीमत: करीब 1.11 करोड़ रुपये
- कुल फ्लैट: 384
यह प्रोजेक्ट मिड से हाई-सेगमेंट खरीदारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
गोमतीनगर विस्तार में ‘नर्मदा अपार्टमेंट’: प्रीमियम हाउसिंग
गोमतीनगर एक्सटेंशन में बनने वाला यह प्रोजेक्ट लग्जरी कैटेगरी में आता है। यहां बड़े साइज के फ्लैट्स और पेंटहाउस बनाए जाएंगे।
- क्षेत्रफल: 2100 से 4000 वर्गफीट
- कीमत: 1.40 करोड़ से 2.80 करोड़ रुपये
- फ्लैट्स: 312 + 12 पेंटहाउस
- टावर: 29 मंजिला
यह प्रोजेक्ट हाई-इनकम ग्रुप को टारगेट करेगा।
बसंतकुंज में ‘पार्क व्यू अपार्टमेंट’: बजट सेगमेंट के लिए विकल्प
बसंतकुंज योजना में बनने वाला यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए है जो कम बजट में घर खरीदना चाहते हैं।
- फ्लैट टाइप: 3BHK + सर्वेंट
- कुल फ्लैट: 364
- कीमत: 75 लाख से 95 लाख रुपये
- टावर: 20 मंजिला
यह प्रोजेक्ट मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।
विराज खंड में ‘लेक व्यू प्रोजेक्ट’ नया लग्जरी हब
गोमतीनगर के विराज खंड में ‘लेक व्यू’ नाम से एक और हाई-एंड अपार्टमेंट प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।
- प्रस्तावित फ्लैट: करीब 300
- स्थिति: DPR अंतिम चरण में
- निर्माण: अगले 6 महीनों में शुरू होने की उम्मीद
यह प्रोजेक्ट प्रीमियम लोकेशन और आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा।
LDA का प्लान क्या कहता है?
LDA के मुख्य अभियंता के अनुसार, तीन प्रोजेक्ट्स के टेंडर जारी हो चुके हैं और एक महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा। चौथे प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही उसे भी लॉन्च किया जाएगा।
LUCKNOW RELATED NEWS