HomeएजुकेशनGATE 2026 Result: 19 मार्च को जारी होगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर...

GATE 2026 Result: 19 मार्च को जारी होगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे

Published on

GATE 2026 Result Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी 19 मार्च 2026 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का परिणाम जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार GOAPS (GATE Online Application Processing System) पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करके अपना स्कोर देख पाएंगे।

GATE परीक्षा मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। इसके जरिए उम्मीदवार M.Tech, PhD जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कंपनियां भी भर्ती के लिए GATE स्कोर का उपयोग करती हैं।

GATE 2026 Scorecard में क्या-क्या जानकारी होगी

रिजल्ट जारी होने के बाद उपलब्ध स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होंगी। इसमें उम्मीदवार के प्राप्त अंक, 1000 में से GATE स्कोर, क्वालिफाइंग मार्क्स और ऑल इंडिया रैंक (AIR) जैसी जानकारी शामिल होगी।

MUST READ: Indian Navy Agniveer 2026 भर्ती शुरू, SSR और MR पदों के लिए 6 अप्रैल तक आवेदन

GATE 2026 Result कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
इसके बाद GOAPS पोर्टल पर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के लिए अपना Enrollment ID और Password दर्ज करें।
इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया arithmetic expression हल करके सत्यापन पूरा करें।
लॉगिन के बाद आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

कब हुई थी GATE 2026 परीक्षा

GATE 2026 परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी और 15 फरवरी 2026 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी।

पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

Latest articles

VITEEE 2026 Exam Pattern Changed: अब नेगेटिव मार्किंग लागू, जानें नया पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के टिप्स

VITEEE 2026 में बड़ा बदलाव, अब लागू हुई नेगेटिव मार्किंग इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे...

लखनऊ स्मार्ट मीटर विवाद: पहले मीटर बदलो, फिर बात होगी, राजाबाजार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विवाद लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों...

लखनऊ मैनुअल स्वीपिंग न्यूज: चिनहट वार्ड में सफाई अभियान शुरू, पार्षद ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में सफाई व्यवस्था को नई दिशा लखनऊ में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के...

PW CBSE Toppers 2026: Udaan Batch ने रचा इतिहास, AIR-1 के साथ कई छात्रों ने बनाए रिकॉर्ड

PW CBSE Toppers 2026: Udaan Batch का धमाकेदार प्रदर्शन CBSE Class 10 Result 2026 में...

More like this