लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पुलिस ने नकली सिगरेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। करीब 10 लाख रुपये की नकली सिगरेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पारा थाना क्षेत्र में की गई, जहां कार से भारी मात्रा में सिगरेट बरामद हुई।
Lucknow nakli cigarette pakdi मामला सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि शहर में नकली तंबाकू उत्पादों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जो दिल्ली से माल लाकर यूपी और बिहार में सप्लाई करता था।
पारा इलाके में कार से मिली बड़ी खेप
क्राइम ब्रांच और पारा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में सिगरेट लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से 3940 डिब्बी नकली सिगरेट बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कार को भी जब्त कर लिया।
Lucknow Job Fair 2026: ITI अलीगंज में 8 अप्रैल को रोजगार मेला, Green Gas देगी ₹26,000 तक सैलरी
मध्य प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शादाब अली (30) और शौएब अली (32) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं और लंबे समय से नकली सिगरेट की सप्लाई का काम कर रहे थे।
दिल्ली से लाकर यूपी-बिहार में करते थे सप्लाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली के सदर बाजार से नकली सिगरेट की खेप लाते थे और उसे लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में सप्लाई करते थे।
यह पूरा नेटवर्क मोबाइल फोन के जरिए चलता था, जहां ऑर्डर लेने के बाद तय स्थानों पर माल की डिलीवरी की जाती थी।
नेटवर्क के अन्य सदस्य भी रडार पर
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं जिनकी पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
बरामद कार (नंबर MP07 CH 5106) का इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है।
दर्ज हुआ मामला, जांच जारी
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पारा में कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
KGMU लखनऊ में अचानक हंगामा: डॉक्टर vs प्रदर्शनकारी आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति