Homeलखनऊ न्यूज़Lucknow Green Corridor पर सड़क धंसी, खाटू श्याम मंदिर के पास सीवर...

Lucknow Green Corridor पर सड़क धंसी, खाटू श्याम मंदिर के पास सीवर लीकेज से बना गड्ढा

Published on

Lucknow Green Corridor: लखनऊ में हाल ही में शुरू हुए ग्रीन कॉरिडोर पर रविवार को सड़क धंसने की घटना सामने आई। बीरबल साहनी मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर के सामने सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।

सीवर लाइन में लीकेज से हुआ नुकसान

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के अनुसार, इस मार्ग से कुकरैल पंपिंग स्टेशन के लिए सीवर लाइन गुजरती है। उसी लाइन में लीकेज होने के कारण सड़क का हिस्सा कमजोर हो गया और बाद में वह धंस गया।

दोपहर में जैसे ही मामले की जानकारी मिली, स्वेज इंडिया की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की मरम्मत और सीवर लाइन की जांच का काम शुरू कर दिया है।

LDA Project Lucknow

हाल ही में हुआ था ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन

बता दें कि लखनऊ के इस ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। यह परियोजना लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा तैयार कराई गई है।

यह कॉरिडोर गोमतीनगर के समतामूलक चौक से शुरू होकर निशातगंज, हनुमान सेतु और डालीगंज तक जाता है।

Lucknow Green Corridor: ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

ग्रीन कॉरिडोर शुरू होने के बाद शहर के करीब पांच लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि सड़क धंसने की इस घटना के बाद विभाग ने जल्द मरम्मत कराकर मार्ग को सुरक्षित करने की बात कही है।

RELATED NEWS

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026

Latest articles

VITEEE 2026 Exam Pattern Changed: अब नेगेटिव मार्किंग लागू, जानें नया पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के टिप्स

VITEEE 2026 में बड़ा बदलाव, अब लागू हुई नेगेटिव मार्किंग इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे...

लखनऊ स्मार्ट मीटर विवाद: पहले मीटर बदलो, फिर बात होगी, राजाबाजार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विवाद लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों...

लखनऊ मैनुअल स्वीपिंग न्यूज: चिनहट वार्ड में सफाई अभियान शुरू, पार्षद ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में सफाई व्यवस्था को नई दिशा लखनऊ में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के...

PW CBSE Toppers 2026: Udaan Batch ने रचा इतिहास, AIR-1 के साथ कई छात्रों ने बनाए रिकॉर्ड

PW CBSE Toppers 2026: Udaan Batch का धमाकेदार प्रदर्शन CBSE Class 10 Result 2026 में...

More like this