Lucknow Rozgar Mela 2026: लखनऊ में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। कौशल विकास विभाग की ओर से आज यानी 18 मार्च को राजधानी में रोजगार मेला आयोजित किया गया है। यह मेला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगाया गया है, जहां एक ही दिन में करीब 15 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है।
इस मेले में 100 से ज्यादा कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए पहुंची हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को आज ही ऑफर लेटर दिए जाने का दावा किया गया है।
100 से ज्यादा कंपनियां कर रहीं हायरिंग
इस रोजगार मेले में बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन और ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। दोपहर तक ही मेले में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री कपिल देव ने किया। इसी दौरान सरकार ने AI आधारित चैटबॉट ‘कौशल दोस्त’ भी लॉन्च किया, जो युवाओं को नौकरी से जुड़ी जानकारी लगातार देता रहेगा।
Lucknow Rozgar Mela 2026 ऐसे हो रहा है रजिस्ट्रेशन और चयन
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। सबसे पहले उन्हें QR कोड स्कैन करके रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद टोकन दिया जाता है और उसी के आधार पर कंपनी के स्टॉल पर इंटरव्यू के लिए लाइन लगानी होती है।
इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पूरे मेले को व्यवस्थित तरीके से प्लान किया गया है।
Lucknow Rozgar Mela 2026: नेशनल और लोकल कंपनियों का मिला साथ
कौशल विकास मिशन के डायरेक्टर पुलकित खरे के अनुसार, इस मेले में कुल करीब 120 कंपनियां शामिल हैं। इनमें से 80 कंपनियां नेशनल लेवल की हैं, जबकि 40 कंपनियां स्थानीय स्तर पर ही रोजगार दे रही हैं।
कंपनियों के साथ पहले ही वेतन, रहने-खाने और अन्य सुविधाओं को लेकर बातचीत कर ली गई है, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके।
न्यूनतम सैलरी और भर्ती का लक्ष्य
कौशल विकास मिशन के अनुसार, कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे युवाओं को कम से कम 1.5 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी दें।
बाहरी राज्यों की कंपनियां कम से कम 50 पदों पर भर्ती करेंगी, जबकि स्थानीय कंपनियां करीब 30 पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।
सरकार का लक्ष्य है कि इस तरह के मेलों के जरिए हजारों युवाओं को रोजगार दिया जाए। इस मेले की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को उसी दिन शाम तक नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे।
RELATED NEWS
Kuldeep Yadav Reception: Lucknow में शाही अंदाज, CM योगी और अखिलेश भी पहुंचे
IIFCL Recruitment 2026: Grade A और B पदों पर भर्ती जल्द, जानें पूरी डिटेल