महाराष्ट्र स्टेट CET सेल ने MH CET Law 2026 के तहत 5 साल के इंटीग्रेटेड LLB कोर्स के लिए आवेदन की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह फैसला छात्रों की ओर से मिली कई रिक्वेस्ट के बाद लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें।
कब होगी परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, MH CET Law 2026 (5 Year LLB) की परीक्षा 8 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
Also Read- Lucknow Bomb Threat: पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
आवेदन शुल्क कितना है
इस परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
ओपन कैटेगरी, EWS और महाराष्ट्र के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 800 रुपये है।
योग्यता क्या होनी चाहिए
MH CET Law 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। SC/ST वर्ग के लिए 40 प्रतिशत और VJNT, SBC, OBC तथा EWS वर्ग के लिए 42 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
होमपेज पर “CET (Examination) Portal 2026” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद New User पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
अपनी ईमेल आईडी और जन्म तिथि के जरिए लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें।
Also Read- JEE Main 2026 April Session के लिए City Slip जल्द, यहां से करें चेक