HomeऑटोमोबाइलSkoda Kushaq Facelift 2026: 21 मार्च को कीमत का ऐलान, पैनोरमिक सनरूफ...

Skoda Kushaq Facelift 2026: 21 मार्च को कीमत का ऐलान, पैनोरमिक सनरूफ समेत नए फीचर्स

Published on

Skoda India ने पुष्टि की है कि Skoda Kushaq Facelift 2026 की कीमत का ऐलान 21 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह मिड-साइज SUV भारतीय बाजार में 2021 से उपलब्ध है और अब इसका पहला Facelift वर्जन Launch किया जा रहा है, जिसे जनवरी 2026 में शोकेस किया गया था।

New Kushaq फेसलिफ्ट को Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo के साथ पांच वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

Skoda Kushaq Facelift 2026 इंजन और परफॉर्मेंस

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में Current मॉडल के इंजन ऑप्शन ही जारी रखे गए हैं। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115hp) और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150hp) मिलेगा।

हालांकि, 1.0 लीटर इंजन के साथ अब नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो पहले Available नहीं था। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल का विकल्प भी मिलेगा।

वहीं 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन जारी रहेगा।

डिजाइन में बदलाव

New Kushaq फेसलिफ्ट का डिजाइन बड़े SUV Skoda Kodiaq से प्रेरित है। इसमें पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक दिया गया है।

SUV में स्लिम LED हेडलाइट्स, DRLs, ग्रिल पर नए LED एलिमेंट्स और LED फॉग लैंप दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में 17-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और ब्लैक क्लैडिंग मिलती है।

पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स, इल्यूमिनेटेड Skoda लोगो और रूफ स्पॉइलर दिया गया है, जिससे इसका लुक और प्रीमियम हो गया है।

MUST READ- Hyundai Verna Facelift 2026 भारत में लॉन्च, कीमत ₹10.98 लाख से शुरू

इंटीरियर और फीचर्स

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें अब 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।

इसके अलावा SUV में
पैनोरमिक सनरूफ, रियर सीट मसाज फंक्शन, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

यह पहली बार है जब इस सेगमेंट में रियर सीट मसाज फंक्शन दिया गया है।

Skoda Kushaq Facelift 2026

Market में किससे होगा मुकाबला

नई Skoda Kushaq फेसलिफ्ट का मुकाबला Indian Market में Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Volkswagen Taigun और Maruti Grand Vitara जैसी SUVs से होगा।

RELATED NEWS

Latest articles

VITEEE 2026 Exam Pattern Changed: अब नेगेटिव मार्किंग लागू, जानें नया पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के टिप्स

VITEEE 2026 में बड़ा बदलाव, अब लागू हुई नेगेटिव मार्किंग इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे...

लखनऊ स्मार्ट मीटर विवाद: पहले मीटर बदलो, फिर बात होगी, राजाबाजार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विवाद लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों...

लखनऊ मैनुअल स्वीपिंग न्यूज: चिनहट वार्ड में सफाई अभियान शुरू, पार्षद ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में सफाई व्यवस्था को नई दिशा लखनऊ में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के...

PW CBSE Toppers 2026: Udaan Batch ने रचा इतिहास, AIR-1 के साथ कई छात्रों ने बनाए रिकॉर्ड

PW CBSE Toppers 2026: Udaan Batch का धमाकेदार प्रदर्शन CBSE Class 10 Result 2026 में...

More like this