लखनऊ में चाइनीज मांझा हादसा: राजधानी में चाइनीज मांझे से होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया पुल से सामने आया, जहां बाइक सवार एक युवक मांझे की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्ची को भी चोटें आई हैं।
चाइनीज मांझा हादसा लखनऊ अलीगंज के पुरनिया पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा
बुधवार को केशव नगर (मड़ियाव) निवासी नवमी लाल अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से कॉपी-किताब खरीदने निकले थे। खरीदारी के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी अलीगंज-पुरनिया पुल पर अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में उलझ गया।
ALSO READ- Lucknow Green Corridor पर सड़क धंसी
गर्दन पर गहरा जख्म, कान लगभग अलग
मांझे की चपेट में आते ही युवक की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना गंभीर था कि उसका एक कान लगभग अलग हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा।
View this post on Instagram
बाइक पोल से टकराई, तीनों सड़क पर गिरे
हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के कारण युवक, उसकी पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर गए। इस दौरान युवक का पैर टूट गया, जबकि पत्नी और बच्ची को भी चोटें आईं।

राहगीरों ने दिखाई मानवता, तुरंत पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद तीनों घायल सड़क पर तड़पते रहे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए युवक की गर्दन पर गमछा बांधकर खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद ई-रिक्शा की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।
बड़ा हादसा टला, प्रशासन पर उठे सवाल
गनीमत रही कि हादसे के समय पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी। बता दें कि लखनऊ समेत प्रदेश में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल जारी है, जिससे लगातार ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।
RELATED NEWS