Homeलखनऊ न्यूज़लखनऊ में चाइनीज मांझा का कहर: युवक की गर्दन कटी, परिवार घायल

लखनऊ में चाइनीज मांझा का कहर: युवक की गर्दन कटी, परिवार घायल

Published on

लखनऊ में चाइनीज मांझा हादसा:  राजधानी में चाइनीज मांझे से होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया पुल से सामने आया, जहां बाइक सवार एक युवक मांझे की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्ची को भी चोटें आई हैं।

चाइनीज मांझा हादसा लखनऊ अलीगंज के पुरनिया पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा

बुधवार को केशव नगर (मड़ियाव) निवासी नवमी लाल अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से कॉपी-किताब खरीदने निकले थे। खरीदारी के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी अलीगंज-पुरनिया पुल पर अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में उलझ गया।

ALSO READ- Lucknow Green Corridor पर सड़क धंसी

गर्दन पर गहरा जख्म, कान लगभग अलग

मांझे की चपेट में आते ही युवक की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना गंभीर था कि उसका एक कान लगभग अलग हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा।

बाइक पोल से टकराई, तीनों सड़क पर गिरे

हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के कारण युवक, उसकी पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर गए। इस दौरान युवक का पैर टूट गया, जबकि पत्नी और बच्ची को भी चोटें आईं।

चाइनीज मांझा हादसा लखनऊ में घायल युवक की हालत गंभीर
लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

राहगीरों ने दिखाई मानवता, तुरंत पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद तीनों घायल सड़क पर तड़पते रहे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए युवक की गर्दन पर गमछा बांधकर खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद ई-रिक्शा की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

बड़ा हादसा टला, प्रशासन पर उठे सवाल

गनीमत रही कि हादसे के समय पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी। बता दें कि लखनऊ समेत प्रदेश में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल जारी है, जिससे लगातार ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Bomb Threat: पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

Latest articles

VITEEE 2026 Exam Pattern Changed: अब नेगेटिव मार्किंग लागू, जानें नया पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के टिप्स

VITEEE 2026 में बड़ा बदलाव, अब लागू हुई नेगेटिव मार्किंग इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे...

लखनऊ स्मार्ट मीटर विवाद: पहले मीटर बदलो, फिर बात होगी, राजाबाजार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विवाद लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों...

लखनऊ मैनुअल स्वीपिंग न्यूज: चिनहट वार्ड में सफाई अभियान शुरू, पार्षद ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में सफाई व्यवस्था को नई दिशा लखनऊ में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के...

PW CBSE Toppers 2026: Udaan Batch ने रचा इतिहास, AIR-1 के साथ कई छात्रों ने बनाए रिकॉर्ड

PW CBSE Toppers 2026: Udaan Batch का धमाकेदार प्रदर्शन CBSE Class 10 Result 2026 में...

More like this