IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs XIV के तहत ग्रुप-B पदों के लिए आयोजित ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को परिणाम देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 कैसे चेक करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
सबसे पहले ibps.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर IBPS RRBs सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद Office Assistant (Multipurpose) Result Status लिंक पर जाएं।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
MUST READ: GATE 2026 Result: 19 मार्च को जारी होगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे
IBPS RRB Clerk Result 2026 में क्या जानकारी होगी
IBPS RRB Clerk Mains Result में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, लिंग, श्रेणी और रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर शामिल होगा।
इसके अलावा परिणाम में यह भी बताया जाएगा कि उम्मीदवार ने किस पद के लिए आवेदन किया था और क्या वह चयनित हुआ है या नहीं। इससे उम्मीदवार को अपने क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।